बलरामपुर, मार्च 15 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। रमजान माह में खरीदारी को लेकर उतरौला शहर व आसपास के कस्बों में दुकानों पर रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर गांव तक के बाजार तरह- तरह की सेवइयों, कपड़ों, जूते चप्पलों से भर गए हैं। इन दुकानों पर पहुंच कर लोग अपने मनपसंद के कपड़े, जूते व चप्पल खरीद रहे हैं। ज्वेलरी, चूड़ी और कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं अपने पसंद की वस्तुएं खरीद रही हैं। बाजार पूरी तरह गुलज़ार है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार खचाखच भीड़ से भरे दिखाई दे रहे हैं। दुकानदारों की माने तो इस बार लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद और नजदीक आने पर दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ आने की संभावना जता रहे है। 25 रोज़ा बीत चुका है। ईद आने वाली है। ईद की तैयारी को लेकर रोजेदारों की बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। उधर बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.