बदायूं, मार्च 18 -- रमजान के पवित्र माह में ईद की दस्तक के साथ ही जिले के बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक खरीदारी का दौर चरम पर है। रोजेदार अपने परिवार के लिए नए कपड़े, जूते और लजीज व्यंजनों की तैयारी में जुटे हैं, जिससे सुबह से देर रात तक बाजार खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। ईद को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। मंगलवार को शहर के बड़ा बाजार ,नेहरू चौक, चूना मंडी, खैराती चौक, छोटा बाज़ार और सुभाष चौक की दुकानें गुलजार हैं। दुकानों पर तरह-तरह की सेवइयां, फैंसी कपड़े, जूते-चप्पल और घरेलू सामानों का अंबार लगा है। दुकानदार बताते हैं कि इस बार ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है और ईद जैसे-जैसे करीब आ रही है, भीड़ का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। विशेष रूप से ज्वेलरी, चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.