फरीदाबाद, मार्च 16 -- नूंह। आगामी ईद पर्व को लेकर नूंह पुलिस ने क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान संयम और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। जिले में त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सीएस स्टाफ परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह और प्रभारी निरीक्षक जसवीर ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार सभी लोगों के लिए खुशी और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे समाज में गलत संदेश जाए या तनाव पैदा हो। पुलिस अधिका...