मुंगेर, मार्च 19 -- तारापुर,निज संवाददाता। ईद के नजदीक आते ही तारापुर बाजार में रौनक चरम पर पहुंच गई है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर शाम के समय मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और कपड़ा दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। ईद को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े, जूते-चप्पल, बच्चों के रेडीमेड वस्त्रों के साथ-साथ टोपी, इत्र और चूड़ी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। ईद के पारंपरिक पकवानों को देखते हुए बाजार में सेवइयों, लच्छा, खजूर और मिठाइयों की बिक्री तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है और ईद तक यह और बढ़ने की उम्मीद है। शाम ढलते ही बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए तारापुर पहुंच रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.