सहरसा, मार्च 21 -- महिषी एक संवाददाता । शनिवार को संभावित ईद पर्व में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने व विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ भरत कुमार सिंह की अगुवाई व थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार के संयोजकत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने क्षेत्र के राजनपुर बाजार से फ्लैग मार्च निकाल आमलोगों को शांति कायम रखने की अपील की। बीडीओ व थानाध्यक्ष ने कहा कि रमजान का पाक महीना इबादत करने वाला होता है। आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता कायम रखना इसका मुख्य उद्देश्य है। समाज में अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। फ्लैग मार्च राजनपुर से गेमरहो, मैना, महपुरा के रास्ते लखनी, लहुआर सहित दियारा के कुछ गांव का भी भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान, एसआई ऋषिकेश उपाध्याय, एएसआई तारकेश्वर राम सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.