देवघर, मार्च 16 -- शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ईद पर्व को लेकर सेवई लच्छा, इत्र और टोपी की दुकानें सजने लगी है। लोग ईद की तैयारी को लेकर खरीदारी शुरू कर दिए हैं। बाजार में तरह-तरह का सेवई और लच्छे की खूब बिक्री हो रही है। इसमें मशीन लच्छा, पंजाबी लच्छा, घेवर लच्छा, लड्डू लच्छा, हाथ लच्छा शामिल है। सेवई-लच्छा 140 से 250 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। रूमाली सेवई 120 रूपए किलो, भुंजा सेवई 150 रूपए किलो बाजार में बिक रहा है। इसके अलावा सफेद और रंग-बिरंगी टोपियों की भी खूब बिक्री हो रही है। टोपियों की कीमत 50 रुपए से लेकर 200 रुपए तक बताई जा रही है। जिसमें सफेद टोपी पहली पसंद बनी हुई है, जबकि युवाओं और बच्चों के लिए डिजाइनर टोपियां भी उपलब्ध है। लोग कुर्ता-पायजामा, सलवार-सूट और अन्य पोशाकें खरीद रहे हैं। कुल मिलाकर ईद के त्योहार को लेकर मधुपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.