मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी। ईद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले में 432 स्थानों पर 864 मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 450 पुलिस सशस्त्र बल एवं लाठी पार्टी को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। एसडीओ एवं एसडीपीओ द्वारा चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। पूर्व से चिन्हित असमाजिक तत्वों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। विधि व्यवस्था पर नजर रखने तथा लोगों द्वारा किसी भी तरह की सूचना देने के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। समाहरणालय स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.