हाजीपुर, मार्च 19 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र ईद को लेकर सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में रौनक छाई है। तरह-तरह के सामानों से बाजार गुलजार बना हैं। कपड़े, फल, सेंवई, सौंदर्य प्रसाधन, जूते चप्पल, सराफा व खानपान के सामानों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ से बाजारों में रौनक बनी है। चांद दिखने के बाद दूसरे दिन ईद मनायी जाएगी। इसके लिए लोग तैयारियां कर रहे हैं। ईद के मद्देनजर देसरी बाजार में काफी भीड़भाड़ है। ईद की तैयारी को देखते हुए छोटे-बड़े कपड़ों के शोरूम में आकर्षक छूट की धूम मची हुई है। रमजान आफर का लाभ उठाने के लिए महिलाएं व बच्चे सामानों की खरीदारी के लिए शोरुम में पहुंच रहे हैं। शॉपिंग मॉल में भी ईद के स्पेशल आफर चल रहे है। इसमें छूट के साथ-साथ आकर्षक उपहार देकर लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.