रुडकी, मार्च 19 -- रुड़की, संवाददाता। ईद-उल-फितर से पहले गुरुवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। सिविल लाइंस, बीटी गंज, मुख्य बाजार, चाव मंडी आदि बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही, जहां पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की जमकर खरीदारी हुई। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और रेडीमेड कपड़ों की भी खूब मांग रही। महिलाएं भी ईद की खरीदारी में पीछे नहीं रहीं। सूट, शरारा, अफगानी ड्रेस, ज्वेलरी, चूड़ी और सैंडल की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। कई दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.