लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार,प्रतिनिधि। मुस्लिमों के पवित्र त्योहार ईद-उल-फित्र के मौके पर लातेहार जिला मुख्‍यालय एवं अन्‍य प्रखंडों में के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ बाजारों में देखी जा रही है। इनमें महिलायें एवं बच्‍चों की संख्‍या अधिक है। बाजारों के कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र और सेवइयों की दुकानों पर खासी भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार ईद को लेकर ग्राहकों में खास उत्साह है। लोग अपने परिवार के लिए नए कपड़े, बच्चों के लिए खास परिधान और घरों के लिए मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर शाम के समय बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। जिससे पूरे इलाके में त्योहार का माहौल बन गया है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी दुकानों और लाइटिंग ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया है। बच...