दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। पवित्र रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमा के साथ ही महीनेभर चले रोजा, इबादत और रहमत के सिलसिले वाला महीना सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर शहर की सभी बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के समय तक कई बड़ी मस्जिदों के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर सड़कों तक नमाजियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अलविदा जुमे के मौके पर लोगों में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। इमामों ने अपने खुतबे (धार्मिक संबोधन) में रमजान के महत्व, सब्र, भाईचारा और इंसानियत के संदेश को विस्तार से बताया। मौलाना मो. अनवर शादाब ने कहा कि रमजान में अपनाई गई अच्छाइयों को पूरे साल बनाए रखें और समाज में शांति एवं सौहार्द को मजबूत करें। नमाज के बाद दुआएं मांगी गईं और देश में अमन-चैन की कामना की। कई जगहों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.