संभल, मार्च 17 -- ईद के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रौनक और चहल-पहल का माहौल है, जहां लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए उमड़ रहे हैं। कपड़े, जूते, इत्र और सजावटी सामान की दुकानों पर खास भीड़ नजर आ रही है। खासतौर पर महिलाओं की संख्या बाजारों में अधिक दिखाई दे रही है, जो अपने परिवार के लिए त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं। दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं, क्योंकि बिक्री में अचानक तेजी आई है।भीड़ बढ़ने के कारण शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी बढ़ गया है। कई प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाम जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.