बेगुसराय, मार्च 17 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। ईद-उल-फित्र के त्योहार को लेकर क्षेत्र के बाज़ारों की रौनक काफी बढ़ गई है। ग्रामीण बाज़ार में ईद से संबंधित सामग्री की दुकानें सज गई हैं। कपड़ा, सेवई, फल, मेवे, ईत्र सहित अन्य सामग्री की दुकानों पर खरीदारों का आना शुरू है। इससे उत्सवी माहौल दिख रहा है। मंहगाई के बावजूद खरीदारों का उत्साह चरम पर है। बाजार में पटना के लच्छे सेवई की धूम है। यह दो सौ से तीन सौ रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध है। वहीं लोकल लच्छे सेवई की बिक्री भी खूब हो रही है। फल और मेवे की कीमत में काफी उछाल आया है। इसके बावजूद खरीदारों का हौसला बुलंद है। रोज़ेदार कन्नौज के इत्र को अधिक पसंद कर रहे हैं। मंहगाई के बावजूद रोज़ेदार ईद की तैयारी के लिए खरीदारी में व्यस्त दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.