अररिया, मार्च 14 -- बथनाहा, एक संवाददाता । बथनाहा बाजार में आगामी ईद-उल-फितर को लेकर इन दिनों बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। ईद की तैयारी को लेकर लोग बाजार पहुंचकर नए-नए परिधानों, कपड़ों और सेवइयां सहित अन्य जरूरी सामग्री की खरीदारी में जुटे हुए हैं। बाजार में अलग-अलग तरह के परिधानों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर राजस्थानी गाउन, सलवार-कुर्ती, कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट समेत कई प्रकार के कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। लोग अपने और अपने परिवार के लिए नए कपड़े खरीद रहे हैं। वहीं फल दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। रोजेदार इफ्तार के समय फलों का सेवन करने के लिए विभिन्न प्रकार के फल खरीद रहे हैं। ईद के करीब आते ही बाजार की रौनक लगातार बढ़ती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.