गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन के द्वारा ईद को लेकर मंगलवार को संस्था से जुड़े सभी मुस्लिम एसोसिएट एवं जरूरतमंद सदस्यों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ईद का पर्व खुशियों और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्था के द्वारा अपने मुस्लिम सहयोगियों के बीच नए कपड़े वितरित किए गए ताकि वे भी इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सके। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन हमेशा से समाज में एकता, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का कार्य करता रहा है। संस्था का प्रयास रहता है कि हर धर्म और समुदाय के लोगों के साथ मिलकर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.