सुल्तानपुर, मार्च 20 -- सुलतानपुर,संवाददाता । ईद की चांद की रात शुक्रवार को पूरी रात बाजार गुलजार रही। सड़क से लेकर दुकानों पर भीड़ लगी रही। हर ट्रेड की दुकानों लोग खरीदारी करते नजर आए। कई दुकानों पर खरीदारी करने वालों को लम्बी लाइन भी लगाना पड़ा। लोगों ने चांद की रात खूब खरीदारी किया। शहर में जुमा की आखिरी नमाज अदा करने के बाद शाम ढलने के बाद महिलाएं, पुरुष व बच्चों के साथ लोग घंटाघर चौक बाजार पहुंच गए। जूता-चप्पल, रेडीमेड कपड़े, किराना, मिठाईयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जमा हो गई। जूता-चप्पल की खरीदारी को लेकर स्थाई दुकानों के साथ फुटपाथ की दुकानों पर जमे रहे। टोपी की दुकानें खरीदने के लिए लोग अलग-अलग दुकानों पर घूमते नजर आए। घर को सजाने के लिए बाजार में क्राकरी के सामान की खरीदारी की। वहीं किराना मंडी में विभिन्न प्रकार की सिंवई ...