ईद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, किया फ्लैग मार्च
हाथरस, मई 28 -- हाथरस, संवाददाता। ईद के त्योहार को लेकर शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में बुधवार को डीएम-एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहेगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रुप से ईद-उल-अज़हा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए शहर के मुख्य बाजारों, स्थानों व मिश्रित आबादी क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्ला मधुगढी, इगलास चौराहा, मुख्य बाजारों, स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिला पुलिस अलर्ट, सभी थानों में फ्लैग मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.