फतेहपुर, मार्च 19 -- ईद-उल-फितर (ईद) के पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। बुधवार को पुलिस ने एएसपी और सर्किल के अफसरों संग संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। मार्च में पुलिस बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ भी रही। पुलिस की गाड़ियों के बचते सायरन और बूटों की धमक से आराजकतत्व दुबके रहे। पुलिस ने मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना मलवां, जहानाबाद, जाफरगंज, थरियांव, धाता, हुसैगगंज,औंग, हथगाम, ललौली, किशनपुर क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने थाना मलवां क्षेत्र में थाना पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.