ईद को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाहों से दूर रहने की अपील
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी ईद को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शुक्रवार को एसपी सिटी आदित्य बंसल ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठकर करके शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जुमे की नमाज व आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत शुक्रवार को शाहजमाल ईदगाह पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसपी सिटी ने लोगों से संवाद करते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि सभी त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने थाना पुलिस को यातायात प्रबंधन, निरंतर गश्त व सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.