पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकुड़िया मुख्य बाजार में ईद को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, बाजार में रौनक लगातार बढ़ती जा रही है। ईद शनिवार को मनाई जाएगी, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इन दिनों पाकुड़िया बाजार में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की आवाजाही बनी रहती है। खासकर सेवई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुट जाती है। विभिन्न प्रकार की सेवई से सजी दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार रांची, पटना, कोलकाता और भागलपुर से मंगाई गई कई तरह की लजीज सेवई बाजार में उपलब्ध है। इनमें भागलपुरी सेवई, पटना सेवई, कोलकाता सेवई, रमाली, शाही लच्छा सहित कई प्रकार के लच्छा प्रमुख हैं। जिसमें ग्राहकों की पहली ...