चाईबासा, मार्च 20 -- चाईबासा। ईद बाजार में गुरुवार को शाम ढलते ही ज़रूरत के सामानों की खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड उमड़ने लगी। कपड़ा, चप्पल जुता और सेवई आदि की जमकर खरीदारी की गई। महिलाओं के लिए गुदड़ी में विशेष दुकानें लगाई गई थीं। चूड़ियों के साथ क्रीम और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए शाम 7 बजे से रात के 11 बजे तक महिलाएं जमी नजर आईं। हलाकि चांद रात शुक्रवार को है, लेकिन हर कोई आज ही सामानों की खरीदारी पूरी करना चाह रहा था। बड़ी बाजार क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ईद बाजार में सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार भी दल-बल के साथ घूमते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...