पूर्णिया, मार्च 21 -- रूपौली, एक संवाददाता। रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शुक्रवार के दिन चपहरी हाट परिसर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में रूपौली थानाध्यक्ष अभय रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में इंस्पेक्टर हरिशंकर मिश्रा सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने आपसी भाईचारा कायम रखते हुए ईद और रामनवमी पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था की कही कोई समस्या उत्त्पन न हो इसका ध्यान रखेंगे। कोई ऐसा कार्य न करेंगे जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखेंगे। शांति समिति की बैठक मे जिप सदस्य,भवानीपुर रानी भारती, नगर पंचायत रूपौली के मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, पूर्व प्रमुख खुशेंद्र कुमार निराला, मनोज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि आफताब आलम उर्फ पप्पू, शुभंकर कुमार उर्फ बिहारी यादव, बिहार राज्य...