किशनगंज, मार्च 20 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ईद पर्व को लेकर ठाकुरगंज बाजार पूरी तरह से गुलजार हो उठा है। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में त्योहार का माहौल देखने को मिल रहा है। कपड़ों की दुकानों, जूते-चप्पल, टोपी और सेवई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। खासकर युवा और बच्चों में नए परिधानों को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं भी परिवार के साथ बाजार पहुंचकर जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटी हुई हैं।दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद करीब आ रही है, बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बाजार में रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। खरीदारी के दौरान लोगों के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही है। परिवार के साथ बाजार पहुंचे लोग अपनी जरूरतो...