किशनगंज, मार्च 21 -- ठाकुरगंज। ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गलगलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पुलिस एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व ठाकुरगंज इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत ने किया। उनके साथ गलगलिया थानाध्यक्ष सह दरोगा राकेश कुमार, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट पीयूष कुमार सहित पुलिस व एसएसबी के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, शा...