लखीसराय, मार्च 21 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। ईद होने की खुशी को लेकर स्थानीय बाजार में खरीद करनी वाली अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में वृद्धि देखने को मिल रही है। शाम में चांद देखने की लोग बात कर रहे हैं। चांद के देखने पर शनिवार को ईद होने की संभावना बताई जा रही है। पुरानी बाजार के मस्जिद के पास सजावट की गई है। वहीं मौलानगर के प्रसिद्ध ईदगाह की भी सफाई का कार्य किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...