गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। ईद को लेकर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। उसके कारण बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। 20 या 21 मार्च को होनेवाली ईद को लेकर लोग बाजार पहुंच सेवई से लेकर नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद को लेकर दुकानदार अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। मझिआंव मोड़ पर सेवई की दुकान लगाने वाले अरसद ने बताया कि अभी बिक्री में तेजी नहीं आई है। गुरुवार से सेवई की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। अभी इक्के-दुक्के लोग ही खरीद करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में सेवई 120 रुपये से लेकर 160 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है। उधर नेसार खान बताते हैं कि सेवई का गिफ्ट पैक फेनी 80 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं लच्छा फेनी 240 रुपये, घी लच्छा 120 रुपये, इमामी सेवई 200 रुपये, कोलकाता का लच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.