नवादा, मार्च 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। माह-ए-रमजान का आधा समय बीत जाने के बाद अब जिले के अकीदतमंद अपने सबसे प्रमुख त्योहार ईद की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए सबसे पहले ईद की खरीदारी की जा रही है। बाजारों में रेडीमेड गारमेंट्स व कपड़ा, जूता-चप्पल, ईत्र, सौंदर्य प्रसाधन व किराना की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सोमवार को शहर के बाजार सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों से गुलजार रहा। शहर के मेन रोड, विजय बाजार, कलाली रोड, मुस्लिम रोड, लाल चौक व अन्य जगहों पर संचालित दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गयी। इसके अलावा शहर में संचालित करीब आधा दर्जन भर मॉल में भी काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे और खरीदारी किए। उधर, जिले के विभिन्न ग्रामीण व कस्बाई बाजारों में भी ग्राहकों से रौनक छायी रही। ईद को लेकर वर्तमान समय में सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.