दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। शुक्रवार को ईद का चांद दिखने के आसार हैं। इसे लेकर गुरुवार को सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में जमकर खरीदारी की गयी। लच्छा, सेवई, खजूर, मिठाइयां, टोपी, कपड़े, जूते-चप्पल, इत्र आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। दरभंगा व लहेरियासराय गुदरी के अलावा मौलागंज, बाकरगंज, करमगंज आदि बाजारों में विशेष रौनक देखी गयी। स्थानीय मो. नेसारुद्दीन ने बताया कि इस बार विशेष तौर पर खजबा खजूर आया है जो 1200 रुपए किलो की दर से मिल रहा है। वहीं, कलमी खजूर 800 रुपए किलो तक बिक रहा है। हयात अल मदीना खजूर पांच सौ रुपए किलो व मरियम खजूर 450 रुपए किलो तक बिक रहा है। सबसे कम 300 और सौ रुपए किलो वाला खजूर भी मिल रहा है। मो. शाहिद ने बताया कि लच्छा की बात करें तो 250, 200, 100, 180, 140 और 120 रुपए किलो मिल रहा है। सेवई सौ से ल...