रुडकी, मार्च 15 -- माह-ए-रमजान का दूसरा अशरा पूरा होते ही ईद की खरीदारी ने बाजारों में रफ्तार पकड़ ली है। रुड़की और लक्सर के प्रमुख बाजारों में शाम ढलते ही भीड़ उमड़ रही है। इफ्तार के बाद देर रात तक चल रही खरीदारी से बाजार गुलजार हैं और व्यापारियों को इस बार कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। इस बार ईद के फैशन में क्लासिक और मॉडर्न का संगम दिख रहा है। पुरुषों और युवाओं के बीच 'पठानी सूट' और 'लखनवी चिकनकारी कुर्ता-पायजामा' पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, बच्चों के लिए फैंसी सूट और शेरवानी की मांग अधिक है। महिलाओं के फैशन की बात करें तो 'पाकिस्तानी लॉन्ग सूट', 'शरारा-गरारा' और 'ऑर्गेंजा दुपट्टों' ने धूम मचा रखी है। चूड़ी बाजार में भी 'मल्टी-कलर स्टोन' वाली चूड़ियों और मैचिंग एक्सेसरीज की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ जुट रही है। साथ ही, सऊदी और दुबई...