गाजीपुर, मार्च 17 -- दिलदारनगर। रमजान के अंतिम दिनों में जैसे-जैसे ईद का पर्व नज़दीक आ रहा है, शहर के बाजारों में रौनक और बढ़ गई है। लोग ईद की खुशियों को मनाने के लिए जमकर इत्र और टोपियों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में चारों ओर उत्साह का माहौल है और इत्र की महक हर तरफ फैली हुई है। इत्र विक्रेता नजीमुल हक ने बताया कि ईद के दिन इत्र लगाना सुन्नत है और यह पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आदत के अनुसार भी विशेष माना जाता है। बाजार में मुस्क बेला, सनाया, अल-दुबई, जन्नतुल फिरदौस, अतरफुल, मैगनेट, ऊद, साबाया, अजमल (दुबई) और अल-हरमैन जैसे ब्रांड के इत्र उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 50 रुपये से 1000 रुपये तक है। इस बार सनाया, अजमल (दुबई) और अल-हरमैन की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है। वहीं, रमजान के दौरान टोपी की खरीदारी भी तेज रही। हक्कानी, मलेशियन, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.