सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ईद के मौके पर युवा समाजसेवी भरत प्रसाद ने सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए शहर के ईदगाह मुहल्ला, भट्ठीटोली आदि मुहल्लों में गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच सेवई, तरबूज एवं प्याज का वितरण किया। इस पहल से सैकड़ों परिवारों के चेहरे पर खुशी देखी गई। कार्यक्रम के दौरान भरत प्रसाद स्वयं घर-घर जाकर लोगों से मिले और उन्हें ईद की शुभकामनाएं देते हुए सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि ईद का असली संदेश आपसी प्रेम, भाईचारा और जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करना है। यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति थोड़ा-थोड़ा सहयोग करे, तो कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि वितरण के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। सेवई, तरबूज और प्याज जैसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.