लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- शुक्रवार को रमज़ान के तीस रोज़े पूरे हो गए। इसलिए समूचे ज़िले में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। अंजुमन इस्लामिया के सदर सैयद मुमताज़ मियां ने बताया कि ईदगाह पर ईद की नमाज़ को सुबह नौ बजे अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना निज़ामुद्दीन ईद की नमाज़ पढ़ाएंगे। उधर खीरी टाउन की विशाल ईदगाह और कस्बे की एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज़ को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के आला अधिकारी और स्थानीय प्रशासन ने ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया है। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अंजुमन इस्लामियां के सदर मुमताज़ मियां ने बताया कि ईदगाह पर तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि ईद के दिन सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.