लखनऊ, मार्च 9 -- आप के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने सरकार से मांग की है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम ईद-उल-फितर के बाद शुरू कराया जाए। ताकि शिक्षक धार्मिक पर्व परिवार के साथ मना सकें। ये पर्व मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण त्योहार है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की ओर से मूल्यांकन का काम 18 मार्च से शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। जबकि 20 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज और 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...