ईद के बाद बिगड़ा लोगों का स्वास्थ्य, डायरिया के चलते मरीजों की बढ़ी भीड़
शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। ईद का त्योहार के बाद गलत खानपान में बदलाव और लापरवाही के चलते लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है, जिसके चलते सीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज में इन दिनों डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। हालात यह हैं कि पर्चा बनवाने से लेकर चिकिकत्सकों को दिखाने तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती हैं। यही नहीं जांच और उपचार के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार त्योहार के दौरान अधिक तला-भुना और असंतुलित भोजन करने के कारण लोगों में पेट खराब, उल्टी-दस्त और संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर इसका अधिक असर देखा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों की टीम लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.