रुडकी, मार्च 22 -- ईद के बाद रविवार को दरगाह साबिर पाक की जियारत के लिए कलियर में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। इस कारण पीपल चौक पर लंबा जाम लग गया, जिससे जायरीन घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। रविवार होने के चलते पंजाब, हरियाणा, जालंधर, अमृतसर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गाजियाबाद, नोएडा, बहराइच, गोंडा, बस्ती, दिल्ली, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद, बरेली, नहटौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, राजस्थान, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत कई स्थानों से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे थे। उन्होंने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। जायरीनों ने दरगाह के बाजारों में खरीदारी भी की और कई स्थानों पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.