अररिया, मार्च 22 -- अररिया,निज संवाददाता ईद के दूसरे दिन रविवार को हजारों लोग कुसियारगांव पार्क पहुंचे।मौसम साफ होने और धूप निकलने बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व युवा कुसियारगांव स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क पहुंच कर खूब मस्ती की। एक साथ सैकड़ों लोगों के पहुंचने से बायोडायवर्सिटी पार्क गुलजार दिख रहा था। परिवार,दोस्तो के साथ पार्क पहुंचे लोग खूब मस्ती की।हालांकि शनिवार को भी पार्क में खासा भीड़ था। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ईद के दिन शनिवार को 20 हजार टिकट की बिक्री हुई थी।भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पार्क के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ताकि किसी तरह की भगदड़ ना हो। दरअसल पिछले साल पूर्व ईद के दिन एक साथ हजारों लोगों के पहुंच जाने से पार्क के अंदर प्रवेश करने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी कतार लग गयी थी। कतार इतनी लंबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.