अंबेडकर नगर, मार्च 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ईदगाह कमेटी अकबरपुर की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ईद के नमाज और त्योहार के दृष्टिगत दिए गए ज्ञापन में ईदगाह के साथ मस्जिदों में व्यवस्था देने की मांग की गई है। संभावना है कि ईद 20 या 21 मार्च होगी। वहीं शहर के मुख्य ईदगाह रसूलाबाद में ईद की नमाज सुबह नौ बजे अदा होगी। कमेटी के अजमल कुरैशी एडवोकेट, मेराज अयूबी की ओर से दिए गए ज्ञापन में ईदगाह व शहर में सुरक्षा के साथ साफ सफाई की मांग की है। ईदगाह पर पीने के पानी दो टैंकर की, धूप से बचाव के लिए छाया की, विषम स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की है। ईदगाह को जाने वाले रास्तों को सही कराने, रास्ते पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई है। साथ ही ईद की नमाज के समय शहर की यातायात व्यवस्था को बदलने की मांग की गई है।

हिंदी हि...