रामपुर, मार्च 21 -- ईद के दिन नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब छह बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से अचानक ब्रेकडाउन हो गया, जिसके चलते पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। एसडीओ हरि दीपक यादव ने बताया कि बारिश के कारण 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई थी, जिसके चलते आपूर्ति बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...