गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ईद के दिन यानि शनिवार को सभी प्रमुख नमाज स्थलों यानि ईदगाहों व मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने ईद के अवसर पर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारी की जानकारी देते हुए कहीं। डीएम ने कहा कि ईद के दिन जिले में सभी प्रमुख नमाज स्थलों, शहरों के मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अफसर और जवान तैनात रहेंगे। पूरे जिले में ईद को लेकर 356 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसमें से 246 दंडाधिकारी जिला मुख्यालय व सदर अनुमंडल में और 110 दंडाधिकारी हथुआ अनुमंडल में चिन्हित स्थलों पर तैनात रहेंगे। अधिक भीड़-भाड़ और प्रमुख नमाज स्थलों की ओर जानेवाले मार्गों में ईद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.