सहारनपुर, मार्च 20 -- रामपुर मनिहारान। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद के त्योहार की तैयारियां तेज कर दी हैं। कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग कपड़ों से लेकर सेवइयों तक की खरीदारी कर रहे हैं। ईद के अवसर पर नए कपड़े पहनने की परंपरा को लेकर लोग परिवार सहित बाजार पहुंच रहे हैं। कपड़ों की दुकानों पर युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं सेवइयों और अन्य खान-पान की चीजों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। बाजार ईद के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे है और लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.