गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मना। शहर और गांव ईद के जश्न में डूबा रहा। इसके पूर्व सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद नमाज के लिए जनसैलाब उमड़ा रहा। रिमझिम बारिश की हल्की फुहारों और बादल के बीच लोगों ने सामूहिक रुप से ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद देश-दुनिया में अमन और शांति की दुआ मांगी। एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। हालांकि सुबह से बदले मौसम के कारण कई जगहों पर ईदगाहों में निर्धारित समय पर नमाज नहीं हो पाई। ऐसे में सम्बंधित मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मौसम साफ होने से शहर से गांव तक मेला जैसा दृश्य रहा। खासकर मुस्लिम इलाकों में उत्सव का माहौल रहा। बड़ों ने अपने से छोटों को ईदी भेंट की। जगह-जगह ईद मिलन, शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.