कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद की ईददगाहों व मस्जिदों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। जबकि ख्वातीनों ने घरों में ही नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पूरे समय अफसर मोबाइल रहे,जबकि ड्रोन कैमरों से निगरानी कराने के साथ ही मस्जिदों के बाहर भारी फोर्स तैनात रहा।एक माह तक रोजे रखने के बाद ईद की नमाज अदा करने का मौका आने से लोगों में खासा उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में जिले की 180 मस्जिदों में पहुंचे लोगोंं ने शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदाकर अमन की दुआ मांगी। अकबरपुर की ईदगाह में शहर काजी मो. उवैस अख्तर रजा ने नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।इसी तरह बारा गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.