नई दिल्ली, मार्च 20 -- ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को महत्वपूर्ण नमाज स्थल टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह, संवेदनशील स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इन प्रमुख नमाज स्थलों को जाने वाले मार्गों और आस पास सीसी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। अर्धसैनिक बल समेत दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि ईद की नमाज शहर में 94 ईदगाह और 1200 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने पश्चिम क्षेत्र के संवेदनशील और नमाज स्थलों पर चेकिंग की। गलियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.