संभल, मार्च 16 -- ईद का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खासतौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में देर रात तक बाजार खुले रहने लगे हैं और खरीदारी करने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ईद की तैयारियों को लेकर लोग कपड़े, जूते और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं। इस बार युवाओं में कुर्ता-पायजामा का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बाजार में विभिन्न डिजाइन और रंगों के पाकिस्तानी स्टाइल के कपड़े उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा जमकर खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ईद को लेकर कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है और पाकिस्तानी स्टाइल के कुर्ता-पायजामा की मांग सबसे ज्यादा है।ईद की खुशियों को मनाने के लिए दूर-दराज शहरों में काम करने वाले लोग भी अपने घरों को लौटने लगे हैं। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए लोग गांव और कस्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.