किशनगंज, मार्च 15 -- किशनगंज, एक संवाददाता। ईद का पर्व नजदीक आते ही किशनगंज के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में सेवई, खजूर, कपड़ों और अन्य जरूरी सामानों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से देर शाम तक खरीदारी करने वालों की चहल-पहल बनी हुई है, जिससे पूरे बाजार में त्योहार का उत्साह साफ नजर आ रहा है। किशनगंज के मुख्य बाजार, नेम चन्द्र रोड, फल चौक से लेकर बाजार समेत कई इलाकों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। सेवई, खजूर, मेवा, मिठाई और ईद से जुड़े अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों और युवाओं में नए कपड़े, जूते-चप्पल और टोपी खरीदने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।दुकानदारों का कहना है कि ईद के करीब आते ही ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.