रुडकी, मार्च 21 -- रुड़की की सड़कों पर आज गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा संगम देखने को मिला। ईदगाह के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने टेंट लगाकर मुस्लिम भाइयों का स्वागत किया। जहां हिंदू भाइयों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं मुस्लिम भाइयों ने भी अपने हिंदू भाइयों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम की मिसाल पेश की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, पूर्व मेयर यशपाल राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.