शामली, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई चहल-पहल देर रात तक जारी रही। बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने से रौनक देखते ही बन रही थी। खासकर रेडीमेड गारमेंट, कॉस्मेटिक, कपड़ा, जूता-चप्पल और श्रृंगार के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। बंपर खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। शनिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर रहा। लगातार बूंदाबांदी होने के बावजूद बाजारों में ईद उल फितर पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड रही। ईद-उल-फितर पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा कर अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर लीं। इसके बाद बाजारों का रुख करते हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.