ईद की नमाज में देश-दुनिया में अमन के लिए दुआ मांगी
फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शनिवार को ईद का त्योहार धूमधाम से शांतिपूर्वक मनाया गया। करीब 200 मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह नमाज अदा की गई। जिसमें देश-दुनिया में अमन के लिए दुआ हुई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। रमजान माह के रोजों के बाद आई ईद का उल्लास हर तरफ देखा गया। मुस्लिम बस्तियों में सुबह से ही हलचल रही। सुबह सात बजे से ही मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचने लगे थे और अलग-अलग स्थानों पर सुबह आठ से नौ बजे के बीच नमाज अदा की गई। नमाज से पहले इमामों ने तकरीर करते हुए लोगों को अच्छे रास्ते पर चलने की सीख दी और हलाल-हराम का फर्क समझाते हुए ईमानदारी से रोजी कमाने पर जोर दिया। मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि रमजान में जिस अनुशासन से इबादत की जाती है, उसी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.