मेरठ, मार्च 21 -- दौराला और लावड़ क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। लावड़ में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईम ने शाही ईदगाह में मुख्य नमाज अदा कराई। दौराला में ईदगाह पर, मस्जिद में और लावड में मस्जिद बिलाल, मस्जिद मंगल खां तथा मदरसा फैजुल इस्लाम में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज सम्पन्न हुई। नगर पंचायत लावड द्वारा ईदगाह मुख्य मार्ग पर लगाए गए कैंप में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार और चेयरपर्सन के पति हाजी शकील ने समर्थको संग नमाजियों को कोल्ड ड्रिंक वितरित कर ईद की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...