कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ईद उल फितर की नमाज शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में पाकीज़गी के साथ और पुरसुकून माहौल में अदा की गई। शिया हजरात ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। बड़ी ईदगाह में दुनिया भर में अमन के लिए दुआ की गई। वहीं, शिया हजरात ने ईरान के हक में दुआ की। फेथफुल गंज ईदगाह में महिलाओं ने भी नमाजअदा की। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी ईदगाह में पहली नमाज़ की इमामत हाफिज़ व कारी सुब्हान इलाही नक्शबंदी मुजद्दिदी ने की। दूसरी की इमामत हाफिज़ व कारी अकरम इलाही ने पढ़ाई। यहां अमन ओ अमान के लिए दुआ की गई। शिया जामा मस्जिद ग्वालटोली, बड़ी कर्बला और पटकापुर समेत एक दर्जन से अधिक अन्य मस्जिदों में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद खमेनेई को खिराजे अकीदत पेश की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.